मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह
मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, परिश्रम एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया गया।
फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा एवं प्रतिभा का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर न केवल उनकी उपलब्धियों को सराहा जाता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरणा प्राप्त होती है।
मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन नि